फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शाहजहांपुर के चोरों ने की थी बरखेड़ा के सराफ के यहां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर में 11 दिसंबर की रात सराफ की दुकान में हुई चोरी की घटना को शाहजहांपुर के चोरों ने अंजाम दिया था। 13 दिन बाद पुलिस ने दो चोरों को पकड़ने के साथ ही चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया। रविवार को घटना का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत बरखेड़ा में 11 दिसंबर की रात थाने के सामने स्थित क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी राजीव कुमार रस्तोगी की सराफ की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार पर नकब लगाकर 2.43 लाख रुपये के अलावा भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया था। इसको देखते हुए एसओजी, सर्विलांस के अलावा कई टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस ने शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव ईशापुर निवासी तौले और निगोही के गांव बहादुरपुर निवासी पप्पू उर्फ गयादीन को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को घटना का पर्दाफाश कर दिया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
----
यह माल हुआ बरामद
पकड़े गए आरोपी तौले के पास से पुलिस ने कमर की दो करधनी, चार जोड़ी पुरानी पाजेब, सात जोड़ी नई पाजेब, एक जोड़ा नया पंचागला, एक टुकड़ा गली हुई चांदी और 25 हजार रुपये बरामद किए। वहीं पप्पू के पास से एक जोड़ी पुरानी पाजेब, एक करघनी, चार जोड़ी नई पाजेब, चार जोड़ी कड़े, दो टुकड़े गली चांदी के, 20 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पांच साथियों के साथ बरखेड़ा और हाफिजगंज में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

000
घुमंतू जाति के हैं चोर
पकड़े गए चोर घुमंतू जाति के हैं। यह शाहजहांपुर के निगोही के रहने वाले हैं। पुलिस को जांच में पता चला कि पूर्व में भी बरखेड़ा में सराफ के यहां इसी तरह से चोरी की घटना हुई है। पुलिस ने घटना करने वाले चोरों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि घर से फरार है। इसके बाद पुलिस ने इनको तलाश करके पकड़ लिया। पता चला बरखेड़ा की घटना से पहले 30 नवंबर को चोरों ने हाफिजगंज में चोरी की थी।
--
पकड़े गए चोरों ने 2016 में यहां चोरी की थी। पुराने चोरी के बारे में पता किया तो पुलिस इन तक पहुंची। पकड़े गए चोरों के साथियों की तलाश की जा रही है। उनका आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

- पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें