फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ठेकेदार की कार को फायरिंग कर रोका, लूट ले गए पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर से रात में घर लौट रहे ठेकेदार की कार को बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर फायरिंग कर रोक लिया। बाद में कार में रखे पांच लाख रुपये लूट कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की पर उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का एक बरामद किया है।
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमराया निवासी प्रभजोत सिंह ने बताया कि वह ठेकेदारी करते हैं। सोमवार रात को वह कार से पूरनपुर से घर लौट रहे थे। उनकी कार में पांच लाख रुपये रखे थे। घुंघचाई-दियोरिया मार्ग पर पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने कार को ओवरटेक किया और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां कार के बोनट पर लगीं। अचानक फायरिंग से वह घबरा गए और कार रोक कर भाग गए। कार में पांच लाख रुपये रखे थे, जिन्हें बदमाश लेकर भाग गए। जब बदमाश चले गए तो वह कार के पास आए और अंदर देखा तो नकदी गायब थी। मामले की सूचना पूरनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश भाग चुके थे। पूरनपुर इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा बरामद हुआ है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें