फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: चाची से दुष्कर्म के मामले में तीन माह बाद दर्ज हुई भतीजे पर रिपोर्ट, चाकू की नोंक पर की थी दरिंदगी

Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पति से विवाद होने के बाद पिछले डेढ़ साल से शहर में ही किराए के मकान में रह रही है। 29 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे जेठ का पुत्र उसके घर आया। उस समय वह बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि जेठ का पुत्र उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में तीन माह पहले चाकू के बल पर चाची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद अब भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि पति से विवाद होने के बाद पिछले डेढ़ साल से शहर में ही किराए के मकान में रह रही है। 29 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे जेठ का पुत्र उसके घर आया। उस समय वह बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि जेठ का पुत्र उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध किया और रिश्ते का वास्ता दिया। इसके बाद उसने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस में शिकायत करने पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता घटना का शिकायत करने पुलिस के पास गई, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तब कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि आरोपी पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें