फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन महिलाओं समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव लखनऊ गौटिया में मामूली विवाद में विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ गौटिया निवासी लालता प्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार शाम आठ बजे वह अपना टाटा लोडर लेकर घर जा रहा था। साथ में गांव निवासी तेजराम भी था। गांव में प्रेमपाल के यहां उसके गांव डडिया भगत निवासी रिश्तेदार आए हुए थे। उन लोगों ने रास्ते में बाइक खड़ी कर दी। बाइक रास्ते से हटाने को कहा। इस पर वे लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर प्रेमपाल व उसके रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से गाड़ी में बैठे तेजराम को घायल कर दिया।
दूसरे पक्ष के डडिया भगत निवासी उदयवीर ने पुलिस को बताया कि गांव लखनऊ गौटिया निवासी उसके बहनोई प्रेमपाल के पुत्र का सोमवार को नामकरण संस्कार था। दावत में शामिल होने लालता प्रसाद व मुनेंद्र भी आए। इसी दौरान वह लोग पुरानी रंजिश के चलते उसके बहनोई से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे, बहन रश्मि व कन्यावती एवं अनीता को घायल कर दिया। लालता प्रसाद व मुनेंद्र के विरुद्ध गाली गलौज एवं मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज की गई है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि एक पक्ष के उदयवीर एवं दूसरे पक्ष के तेजराम व लालता प्रसाद को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा 151 के तहत मंगलवार को चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें