फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता को नदी में फेंकने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। विवाहिता की पिटाई कर पति ने उसे नदी में फेंकने की कोशिश की। बाद में दो बच्चों को छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने विवाहिता के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना नगर के एक मोहल्ले की है। दिल्ली के स्कूल ब्लॉक अल्ला कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले पूरनपुर के युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। 21 नवंबर को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कई प्रहार किए गए। गाड़ी में बैठाकर उसे नदी में फेंकने की कोशिश की गई। बाद में दोनों बच्चों को छीनकर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। विरोध पर उसकी पिटाई की गई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें