फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन में विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली पीड़िता की हालत में सुधार होने के बाद जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एसपी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को दिन में 11 बजे एसपी कार्यालय में विषैला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसने अपने व अपनी छह साल की बेटी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने कोशिश भी की थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी दिनेश कुमार पी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
शुरुआती जांच में पता चला कि नवंबर 2021 में दुष्कर्म के मामले में क्राइम ब्रांच ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान दुष्कर्म के साक्ष्य नहीं मिले थे। इसके लिए पुलिस ने कॉल डिटेल को आधार बनाया है। पुलिस ने अपने रिकार्ड में दिखाया है कि घटना के दौरान पीड़िता के मौके पर मौजूद होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें