फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सब ठीक कर दूंगा': बच्चे के इलाज के बहाने सुनसान गली में ले गए तीन युवक, फूंक पड़ते ही उड़े सास-बहू के होश

Thu, 17 Nov 2022 04:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

आरोपी शोर मचाने और फोन रिसीव न करने की धमकी देकर तीनों बदमाश भाग गए। फरहीन की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में बीमार बेटे की दवाई लेने सास शहनाज के साथ पीलीभीत गई मोहल्ला बमनपुरी निवासी फरहीन से तीन लोगों ने बच्चे को सही करने और जेवरात दोगुने करने का झांसा देकर जेवरात और 10 हजार रुपये ठग लिए। शोर मचाने और फोन रिसीव न करने की धमकी देकर तीनों बदमाश भाग गए। फरहीन की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन

फरहीन ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर को सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की है। डेढ़ साल के बेटे मोहम्मद हम्माद की दवाई लेने फरहीन, सास-ससुर और देवर के साथ पीलीभीत में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक डॉक्टर के पास गई थी। ससुर और देवर अस्पताल छोड़कर काम से चले गए। अस्पताल से दवाई लेकर निकलने पर जूस के ठेले के पास मिले युवक ने अपने को जानकार बताते हुए बेटे को ठीक कर देने की बात कही। युवक ने बेटे के कान में फूंक भी मारी। इस दौरान उसके दो अन्य साथी भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

फरहीन ने बताया कि तीनों उसे और उसकी सास को सुनसान गली में ले गए। बेटे को ठीक करने और जेवरात दोगुना करने का झांसा देकर एक युवक ने फिर फूंक मारी और बाद में सोने की चेन, झुमके, तीन सोने की अंगूठी और 10 हजार रुपये ले लिए। बाद में तीनों ने शोर न करने, फोन रिसीव करने पर जान से मारने, बेटे को छीनकर भाग जाने की धमकी दी। फरहीन ने बताया कि घटना की सूचना उसने सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस उसके साथ घटनास्थल भी गई, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें