फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने युवक को पकड़ा, चोरी के 18 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा/पीलीभीत। दिल्ली पुलिस ने पसगवां में एक घर में दबिश डालकर पवन नामक युवक को पकड़ लिया। साथ ही उससे दिल्ली से चोरी कर लाए गए 18 लाख रुपये भी कर लिए।
विज्ञापन

दिल्ली के बारहा खंभा थाने में दो नवंबर को एक व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उसके घर से 20 लाख रुपये पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव पसगवां निवासी पवन शर्मा ने चोरी किए हैं। पवन कुछ समय से उनके यहां गाड़ी चलाता था। शनिवार रात दिल्ली पुलिस बिलसंडा थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस से वार्ता कर दिल्ली पुलिस ने पवन के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। चोरी किए रुपये भी बरामद कर लिए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस आरोपी पवन और बरामद नकदी लेकर रात को ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें