फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी निकली साढ़े तीन लाख की लूट की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खटीमा जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े किसान के साथ हुई लूट की घटना जांच में फर्जी निकली। सूचना के बाद दोनों राज्यों की पुलिस दिन भर खोजबीन में जुटी रही। कार सवार को ट्रेस करने के बाद मामला लूट का नहीं बल्कि ओवरटेक के चलते विवाद होने का निकला। सामने आया कि किसान ने पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दी थी। पुलिस अब किसान पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव न्यूरिया मल्लपुर निवासी शमशाद ने शुक्रवार करीब एक बजे माधोटांडा पुलिस को बताया था कि वह धान की फसल बेचने उत्तराखंड गया था। फसल बेचकर माधोटांडा खटीमा मार्ग से लौट रहा था। माधोटांडा के पास उत्तराखंड की सीमा में कार सवार दो लोगों ने थैला लूट लिया। थैले में साढ़े तीन लाख रुपये रखे थे। घटना को गंभीरता से लेते हुए दोनों सीमाओं की पुलिस खोजबीन में जुटी। कार सवारों को ट्रेस किया गया। कार सवार मनिंदर और देवेंद्र सीतापुर के रहने वाले निकले। जानकारी होने पर कार सवार दोनों युवक स्वयं ही झनकइया थाना पहुंच गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह नानकमत्ता से वापस सीतापुर जा रहे थे ओवरटेक को लेकर ट्रैक्टर सवार से विवाद हुआ था लूट का कोई मामला नहीं है। झनकइया थाना प्रभारी रविंद्र बिष्ट ने बताया कि लूट की सूचना फर्जी निकली। मामला ओवरटेक को लेकर विवाद होने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें