फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोंपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
गांव महुआ गुंदे में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन । संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव महुआ गुंदे निवासी नितिश का शव झोंपड़ी में फंदे से लटका मिला। नितिश के भाई ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव महुआ गुंदे की है। गांव निवासी बिजनेस कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई नितिश कुछ दिन पहले हरियाणा मजदूरी करने गया था। दीपावली पर घर आया था। बुधवार शाम को नितिश घर के सामने पड़ी झोंपड़ी में सोने चला गया। रात को लघुशंका करने को उठने पर झोंपड़ी से उसने कुछ लोगों को निकलते देखा। सुबह भाई नितिश का शव झोंपड़ी में प्लास्टिक की रस्सी से फंदे पर लटका मिला। बिजनेस का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रंजिशन करीब एक महीने पहले उसके भाई की हत्या करने की धमकी दी थी। तब नितिश हरियाणा में ही था। आरोप है कि धमकी देने वाले लोगों ने उसके भाई की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। नितिश के दूसरे भाई रवि की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ कमलेश मिश्रा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी मिली है। सूचना पर शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बिजली मिस्त्री की करंट से मौत
पूरनपुर। करंट लगने से गांव महुआ गुंदे निवासी 32 वर्षीय बिजली मैकेनिक की मौत हो गई।
बिजली मिस्त्री बृहस्पतिवार को अपने घर में डिश का रिसीवर सही कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से बेसुध हो गया। उसे गांव कजरी निरंजनपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल इलाज को ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें