फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से टप्पेबाजी, गाड़ी से सूटकेस निकाल ले गए

विज्ञापन
दीपक अग्रवाल। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। असम हाईवे पर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक अग्रवाल की गाड़ी से दो टप्पेबाजों ने सूटकेस चोरी कर लिया। सूटकेस में 50 हजार रुपये थे। । सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास आरोपियों की तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

दीपक अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को गाड़ी का ड्राइवर नहीं आया था। दोपहर करीब एक बजे खुद ही गाड़ी चलाकर असम हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय जा रहे थे। रामलीला रोड होते हुए असम हाईवे पहुंचे और वहां से कार्यालय की ओर मुड़ गए। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने की बात कही। इस पर गाड़ी रोक दी, युवक भी रुक गए। एक युवक ने गाड़ी का बोनट खोला, तो गाड़ी के पीछे का हिस्सा छिप गया। इसी दौरान दूसरा युवक गाड़ी में रखा सूटकेस लेकर भाग गया। उसमें 50 हजार रुपये और जरूरी कागज थे। मामले की जानकारी आस पास खड़े लोगों ने दी। जब गाड़ी के पीछे आया, तो गेट खुला था और गाड़ी से सूटकेस गायब था। गाड़ी का बोनट खोलने वाला युवक भी चकमा देकर भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की, मगर कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें