बिलसंडा। गांव कैंचुआ निवासी दिव्यांग छोटेलाल (38) का शव मंगलवार को सुबह गांव के बाहर पानी में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
गांव केंचुआ निवासी राजपाल ने बताया कि उनका चचेरा भाई छोटेलाल (38) सोमवार रात आठ बजे कुछ देर बाद आने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर केंचुआ बाजार के समीप सड़क किनारे पानी भरी खाई में उसका शव पड़ा मिला। संवाद