फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद घर लौटा गांव से पलायन करने वाला परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव रसायाखानपुर से दो माह पूर्व पलायन करने वाला रामदीन पुलिस के सुरक्षा के आश्वासन पर लौट आया है। लौटने पर परिवार को पता चला कि घर में चोरी हो चुकी है। पुलिस को जानकारी देने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

रसायाखानपुर गांव का अनुसूचित जाति के रामदीन ने बताया कि उनके गोवंश को 10 अप्रैल को गांव के ही चार लोगों ने चुरा लिया था। मामले की नामजद तहरीर 18 अप्रैल को कोतवाली में दी गई थी लेकिन पुलिस ने 55 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट में गांव के ही आबिद, जिलेदार, मुन्ने और रईस को नामजद किया गया था। पुलिस ने विवेचना में झूठा मामला बताया।
इसके बाद रामदीन ने आरोपियों से खतरा बताया और 10 अगस्त को वह घर पर ताला लगाकर सपरिवार गांव से पलायन कर गया। इस बीच पुलिस अधिकारियों से पीड़ित परिवार की फोन पर लगातार बात होती रही। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों के सुरक्षा का आश्वासन दिए जाने पर पीड़ित परिवार दो माह बाद विगत दिवस घर लौट आया। घर के बाहर मुख्य द्वार पर पहले की तरह ताला पड़ा मिला। घर के भीतर जाने पर पता चला कि जेवर, नकदी, कॉस्मेटिक का सामान और कपड़ों समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी हो चुका है। रामदीन ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीड़ित परिवार घर लौट आया है। परिवार से कहा गया है कि यदि उन्हें कोई दिक्कत हो तो पुलिस को तत्काल बताएं। उन्हें कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- मनोज यादव, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें