पीलीभीत / न्यूरिया। गांव भौरियाई निवासी नरेंद्र पाल (27) ने शनिवार दोपहर गांव के बाहर आम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक ने चार माह पहले प्रेम विवाह किया था। युवक शनिवार सुबह अचानक लापता हो गया था। दोपहर में गांव से बाहर पेड़ से फंदे से उसका शव लटका मिला।
पुलिस के अनुसार गांव भौरियाई निवासी सेवाराम का पुत्र नरेंद्रपाल ऐमी गांव में स्थित एक महाविद्यालय में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। चार माह पहले उसने गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। इसी दौरान शनिवार को विवाहिता अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद वह वापस आ गया। मगर एक घंटा बाद फिर कहीं चला गया और मोबाइल भी बंद कर लिया। परिवार वालों ने काफी तलाश की, मगर उसका पता नहीं चला। पुलिस को भी लापता होने की सूचना दे दी गई थी। लोगों ने दोपहर ढाई बजे घर से करीब आठ सौ मीटर दूर उसी के खेत में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के फंदे से उसका शव लटका देखा, तो परिवार वालों को सूचना दी। इसी दौरान किसी ने न्यूरिया पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। एसओ रोहित कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर गए और फंदे से शव उतारा। पुलिस ने नरेंद्र के परिवार वालों से जानकारी की, मगर आत्महत्या को लेकर कोई ठोस वजह नहीं बता पाए। पति-पत्नी में झगड़े के बात ही सामने आई है।