फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

सार

गेटमैन कमलेश यादव की हत्या के मामले में पांचवें आरोपी हीरालाल को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव पिपरिया अगरू के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।शव घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था।पुलिस ने बृहस्पतिवार को टनकपुर हाईवे पर स्थित गांव पिपरिया अगरू के पास से सुबह हीरालाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूरिया। गेटमैन कमलेश यादव की हत्या के मामले में पांचवें आरोपी हीरालाल को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव पिपरिया अगरू के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अभी छठा आरोपी फरार । गैटमैन की छह लोगों ने हत्या की थी। मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल दिया था।
विज्ञापन

टनकपुर रेलखंड पर बिथरा रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात कमलेश यादव की तीन अक्तूबर को गांव भमौरा निवासी दीन दयाल उसकी पत्नी मीना देवी, दयाराम उसकी पत्नी सुशीला देवी, हीरालाल उसकी पत्नी नन्ही देवी ने 36 हजार के लेनदेन में गला काटकर हत्या कर दी थी। शव घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीन दयाल के गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो पांच अक्तूबर को तड़के तीन बजे शव उसके घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने उसी दिन दीनदयाल, मीना देवी, सुशीला देवी, नन्हीं देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को टनकपुर हाईवे पर स्थित गांव पिपरिया अगरू के पास से सुबह हीरालाल को भी गिरफ्तार कर लिया। हीरालाल भागने की फिराक में था। छठा आरोपी दयाराम अभी पुलिस के हत्थे नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें