फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: निकाह का वादा कर महिला से छह साल तक किया दुष्कर्म, इस दौरान पीड़िता ने जना बच्चा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Oct 2022 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

महिला दूसरे जिले की रहने वाली है। उसने बताया कि आरोपी अजमत उसे छह साल पहले अपने घर में घरेलू काम करने को लाया था। बाद में शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में एक युवक ने दूसरे समुदाय की महिला को घरेलू काम कराने के बहाने अपने घर पर रखा और शादी का झांसा देकर छह साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने एक पुत्र को भी जन्म दिया। महिला ने जब निकाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने अजमत अली और उसके चार सहयोगियों पर रिपोर्ट दर्ज कर अजमत को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

विज्ञापन


महिला दूसरे जिले की रहने वाली है। उसने बताया कि अजमत उसे छह साल पहले अपने घर में घरेलू काम करने को लाया था। बाद में शादी का झांसा दिया। इस दौरान कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने निकाह की बात की तो वह हर बार टालता रहा।

इस दौरान महिला ने एक पुत्र को भी जन्म दिया। मंगलवार को निकाह करने की जिद पर उसने अपने सहयोगियों के साथ महिला को धक्के मारकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि पीड़िता की ओर से अजमत अली, नसरीन, बेवी, चांद, मुन्ना पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी अजमत को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें