चेकिंग अभियान के तहत ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग करते एआरटीओ अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर अफसरों ने सोमवार रात सितारंगज रोड पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ ने 15 ट्रकों का चालान कर 15.20 लाख शमन शुल्क वसूला। जबकि खनन अधिनियम के तहत इन पर खनन अधिकारी ने कार्रवाई की।
सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन ने सोमवार रात ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। ऐसा पीलीभीत -सितारगंज रोड पर उत्तराखंड से आने वाले भारी वाहनों में ओवरलोडिंग की शिकायत को लेकर अभियान चलाया गया। खनन अधिकारी, सीओ सिटी, जहानाबाद और अमरिया की पुलिस टीम ने 15 ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की। इनसे 15.20 लाख शमन शुल्क वसूला। अधिकतर ओवरलोड ट्रकों में खनन संबंधित आईएसटीपी प्रपत्र नहीं थे। ऐसे में खनन अधिकारी ने खनन अधिनियम के तहत इन ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की। अचानक की गई चेकिंग कार्रवाई से वाहन चालकों और मालिकों में खलबली मच गई। कई चालक ट्रकों को ढाबों पर छोड़कर भाग गए। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।