फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की सीज

सार

कानपुर में हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।सोमवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह और यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन ने अभियान चलाया।इसी की शिकायत करने सभी लोग इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट जा रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार को नकटादाना चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज करने के बाद ग्रामीणों को चेतावनी देते एआरटी? - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। कानपुर में हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिस पर सोमवार को परिवहन विभाग ने यात्रियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी। ट्रैक्टर ट्रॉली पर 30 लोग बैठकर कलक्ट्रेट में शिकायत करने जा रहे थे। जिले में पहली ऐसी शिकायत है।
विज्ञापन

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ट्रैैक्टर ट्रॉली केवल सामान को ढोने के काम में लाया जाए। सवारियां नहीं बैठाई जाएं। शर्तों का उल्लंघन करने पर दस हजार जुर्माने का प्रावधान है। सोमवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह और यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन ने अभियान चलाया। इस दौरान सुखदास नगरिया से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली नकटादाना चौराहे के पास पकड़ ली। इसमें 30 लोग सवार थे। इनमें पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। एआरटीओ ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर असम चौकी पर खड़ा करवा दिया।
ट्रैक्टर ट्राली में सवार महिलाओं ने बताया कि गांव में कुएं को लेकर विवाद चल रहा है। इसी की शिकायत करने सभी लोग इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट जा रहे थे। उन्हें सरकार के नियम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें