फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तारों पर झूलकर आधे घंटे तक करता रहा करतब

सार

चूड़ी का ठेला लगाने वाला नौशाद शनिवार को अचानक दुकान छोड़कर छत के सहारे बिजली के तारों को पकड़कर लटक गया।बिजली के नंगे तारों पर वह आधे घंटे तक करतब करता रहा।शनिवार को नौशाद ठेले के पास ही लगे लोहे के जीने से दुकानों की छत पर चढ़ गया।
विज्ञापन
अमरिया में बिजली के तारों पर झूलता युवक। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरिया। चूड़ी का ठेला लगाने वाला नौशाद शनिवार को अचानक दुकान छोड़कर छत के सहारे बिजली के तारों को पकड़कर लटक गया। बिजली के नंगे तारों पर वह आधे घंटे तक करतब करता रहा। यह देखकर कस्बे में खलबली मच गई। गनीमत रही कि उस समय बिजली सप्लाई बंद थी। विद्युत कर्मचारी व कस्बे के लोगों न बमुश्किल उसे नीचे उतारा इसके बाद सप्लाई शुरू की।
विज्ञापन

गांव उदयपुर निवासी नौशाद अमरिया कस्बे में ब्लॉक गेट के सामने ठेले पर रखकर चूड़ी बेचता है। शनिवार को नौशाद ठेले के पास ही लगे लोहे के जीने से दुकानों की छत पर चढ़ गया। इसके बाद लपक कर उसने बिजली के तार पकड़ लिए। इसके बाद तारों पर चढ़कर करतब दिखाने लगा। एक तार पर लटककर दूसरा तार पकड़ने लगा। लोगों के अनुसार नौशाद के चढ़ने से कुछ ही मिनट पहले सप्लाई बंद हो गई थी। नौशाद को बिजली के तारों पर करतब दिखाते जब लोगों ने देखा तो नीचे भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने मामले की सूचना 200 मीटर दूर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों केे देकर लाइन पूरी तरह बंद करा दी। विद्युत कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बमुश्किल उसे आधे घंटे बाद नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

सूचना पर गांव में पुलिस फोर्स भेजकर जांच कराई गई। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके घर वालों को थाने बुलाया गया है।
- केके वर्मा, इंस्पेक्टर अमरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें