फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: ग्राहक बनकर आया ठग, गहने दिखाने के बहाने आरोपी पांच अंगूठी को लेकर हो गया रफूचक्कर

Sun, 25 Sep 2022 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

सदर कोतवाली के मोहल्ला मदीनाशाह निवासी प्रदीप कुमार वर्मा की नई तहसील के गेट के पास सराफ की दुकान है। प्रदीप ने बताया कि शनिवार शाम करीब तीन बजे पड़ोसी दुकान पर काम करने वाला एक नौकर अपने साथ एक युवक को लेकर दुकान पर पहुंचा। जिसने अंगूठी पार कर दीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत तहसील के सामने सराफ की दुकान पर ग्राहक बनकर आया ठग पांच अंगूठी लेकर चंपत हो गया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोहल्ला मदीनाशाह निवासी प्रदीप कुमार वर्मा की नई तहसील के गेट के पास सराफ की दुकान है। प्रदीप ने बताया कि शनिवार शाम करीब तीन बजे पड़ोसी दुकान पर काम करने वाला एक नौकर अपने साथ एक युवक को लेकर दुकान पर पहुंचा। उसने कहा कि युवक उसकी जान पहचान का है और उसे अंगूठी खरीदनी है। इसके बाद युवक अपनी दुकान पर चला गया। प्रदीप ने युवक को पांच अंगूठी दिखाईं। युवक साथ आए युवक को अंगूठी दिखाने पड़ोस की दुुकान पर चला गया। सराफ भी उसके साथ गया, लेकिन पड़ोस की दुकान से उसे बहाना बनाकर भेज दिया गया। इसके बाद आरोपी अंगूठी लेकर चंपत हो गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि शिकायत आई है जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मारपीट कर छह हजार लूटे
गांव कल्यानपुर चकतीर्थ निवासी कन्हईलाल ने बताया कि 22 सितंबर की रात आठ बजे वह रामनगर से पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में देवीपुरा के पास एक युवक ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनसे छह हजार लूट लिए। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ एकत्र हुई तब तक आरोपी भाग गए। शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें