फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला युवक को शव

सार

रेलवे के फुटओवर ब्रिज के समीप झाड़ियों में गांव मुजफ्फरनगर निवासी विनोद वर्मा का शव पड़ा मिला।शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पर भेज दिया गया।प्रथम दृष्टया जांच में विनोद की मौत नशे का आदी होने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरनपुर। रेलवे के फुटओवर ब्रिज के समीप झाड़ियों में गांव मुजफ्फरनगर निवासी विनोद वर्मा का शव पड़ा मिला। विनोद अक्सर घर से निकल जाता था। एक दिन पहले ही वह घर से निकला था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रेलवे की बाउंड्री के समीप लोगों ने शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में भीड़ एकत्र हुई। शव पडे़ होने की सूचना पुलिस को दी गई। नगर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की कोशिश की। शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पर भेज दिया गया। दोपहर को गांव मुजफ्फरनगर के कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त विनोद वर्मा के रूप में की।
प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि विनोद नशे का आदी होने के चलते अक्सर घर से निकल आता था। बृहस्पतिवार को भी घर से निकल गया था। प्रथम दृष्टया जांच में विनोद की मौत नशे का आदी होने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। परिजन भी किसी रंजिश आदि से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें