फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक से जा रही महिला की मौत

सार

टक्कर लगने से प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि अंकित के भी चोट आईं। बाइक पर उनका साथी लखनऊ निवासी अमित मिश्रा भी बैठा था। रास्ते में गांव सुहेला के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
प्रियंका (फाइल फोटो) - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसलपुर। शाहजहांपुर मार्ग पर मंगलवार को गांव खनंका के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी अंकित की पत्नी प्रियंका की मौत हो गई। वह पति के साथ शाहजहांपुर जा रही थी।
विज्ञापन

अंकित रस्तोगी ने बताया कि वह मंगलवार सुबह बाइक से पत्नी प्रियंका (28) के साथ शाहजहांपुर जा रहे थे। प्रियंका की गोद में तीन वर्षीय पुत्री पीहू भी थी। रास्ते में गांव खनंका के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि अंकित के भी चोट आईं। प्रियंका को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में पीहू के खरोंच तक नहीं आई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
इसके अलावा जलजीवन मिशन संस्था के कर्मचारी अमेठी निवासी दिनेश पांडेय बमरोली गांव से बाइक से नगर की तरफ आ रहे थे। बाइक पर उनका साथी लखनऊ निवासी अमित मिश्रा भी बैठा था। रास्ते में गांव सुहेला के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें