पूरनपुर। धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह के बाद उसके पुत्रों के नाम विरासत में आई जमीन को बेच दिया गया। इसके बाद महिला को तलाक देकर उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
शेरपुरकलां की रहने वाली महिला ने बताया कि 18 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति से उसके तीन बच्चे थे। पति की मौत के बाद गांव के एक मुुस्लिम ने बहला-फुसला कर उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। आरोपी इस मामले में जेल चला गया। जेल से लौटने पर उसने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। जबकि तीनों संतानों को अपने घर में रख लिया। आरोप है कि इसके बाद बच्चों के नाम विरासत में आई जमीन की युवक ने बेच दिया फिर बच्चों को भी घर से निकाल दिया। महिला ने अपना और पुत्रों का हक मांगा तो उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि जांच कराकर इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।