पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में व्हाट्सएप स्टेटस पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना एक व्यक्ति को मंहगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला क्षेत्र के गांव बंजरिया में प्रकाश में आया। एक व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा धार्मिक ध्वज लगाकर टिप्पणी की। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दरोगा सौरभ कुमार की ओर से गांव बंजरिया निवासी गुरवंत सिंह उर्फ पीटर पर राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीटर को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।