फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राडेंड कंपनी के नाम पर बेचा जा रहा था नकली तार, छापे में पकड़ा

विज्ञापन
अमरिया में नकली तार बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
अमरिया। टाइकोन कंपनी के कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर छापा मारा। कंपनी के एमडी हरविंदर सिंह ने बताया कि अमरिया में पिछले काफी समय से टाइकोन कंपनी के नाम से नकली तार बेची जा रहा था। कंपनी के डीलरों द्वारा कंपनी के नाम से बिजली की नकली तार बेचे जाने की शिकायत मिलने पर रविवार को पुलिस के सहयोग से दो दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान टाइकोन कंपनी के डिब्बों में पैक बिजली के तार के 110 बंडल दो दुकानों से बरामद किए गए। कंपनी की ओर से दोनों ही दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें