पीलीभीत। वारदात के बाद से छात्रा की सहेलियां सहमी हुई हैं। छात्राओं का कहना है कि अब घर से बाहर अकेले नहीं जाएंगी। घर वाला कोई न कोई व्यक्ति साथ रहेगा या फिर समूह बनाकर निकलेंगे ताकि किसी भी हालत में खतरे में न पड़े। छात्राओं कहा कि जिस छात्रा के साथ वारदात हुई है वह घर से अकेली निकली थी। अगर कोई सहेली भी साथ होती तो शायद ऐसी घटना न होती। इससे सबक लेकर सतर्कता बरतना जरूरी है। सहेलियों ने अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग भी उठाई है। जिस गांव में घटना हुई है उस गांव की छात्राएं अभी सामान्य स्थिति में नहीं हैं, वे दूसरे दिन भी कोचिंग में नहीं आईं। इस बीच पुलिस ने उन छात्र छात्राओं की सूची बनाई है जो शनिवार के दिन अपनी कोचिंग या स्कूल से गैरहाजिर रहे हैं। पुलिस ऐसी छात्र छात्राओं से छानबीन में लग गई है ताकि अपराधियों के गले तक कानून का फंदा पहुंच सके।