पूरनपुर। गांव अमरैयाकलां निवासी बुजुर्ग की देहरादून में छत से गिरकर मौत हो गई।
गांव अमरैयाकलां के मजरा गौटिया निवासी मुलायम सिंह (60) करीब एक साल पहले काम की तलाश में देहरादून गए थे। देहरादून के मिशन स्कूल में चौकीदारी करते थे। देहरादून में एक किराए के कमरे में पत्नी और पुत्री के साथ रहते थे। दिवाली पर परिवार के अन्य सदस्य गांव आ गए थे। वे तीन नवंबर धनतेरस वाले दिन शाम करीब 8 बजे किराए के घर में छत पर किसी काम से गए थे। अचानक पैर फिसलने से छत से गिरकर घायल हो गए। उनको देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार नवंबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को उनका शव घर आने पर परिवार वालों में कोहराम मच गया।