फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देकर 3.60 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। विदेश भेजने का झांसा देकर चार युवकों से 3.60 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव चंदिया हजारा निवासी परेश घरामी ने बताया कि नवंबर 2017 में उन्हें अमेठी के टीकापुर माफी निवासी पंकज कुमार यादव ने विदेश भेजने की बात की। 90 हजार रुपये में उसे ओमान भेजना तय हुआ। तब उसने गांव निवासी दीपांकर सरकार, इंद्रजीत, समरेस सहित चारों लोगों का खर्चा पूछा। 3.60 लाख रुपये में चारों को विदेश भेजने की बात कही। नवंबर में ही उसने दूसरी बार फोन पर कॉल कर अपने को पूरनपुर होते हुए लखनऊ जाने की जानकारी देकर असम हाईवे पर बुलाया। दो साथियों के साथ नगर में पहुंचे पंकज ने बातचीत की। उसे मेडिकल कराने के लिए लखनऊ बुलाया। लखनऊ में चारों लोगों के पासपोर्ट ले लिए। बाद में पांच दिसंबर 2018 को उसने अपने खाते में 1.24 लाख रुपये, 28 दिसंबर 2018 को 39700 रुपये, सोलह जनवरी 2019 को पंद्रह हजार रुपये ट्रांसफर कराए। साथ ही 1.80 लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद विदेश भेजने को टालमटोल की जाने लगी। ठगी का एहसास होने पर पुलिस से शिकायत की। मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर परेश घरामी की ओर से अमेठी निवासी पंकज यादव और उसके दो साथियों पर धोखाधड़ी कर धनराशि खुर्दबुर्द करने, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें