फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सेल्समैन से लूटे 17 हजार रुपये, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बरेली रोड पर गांव मोहम्मदपुर भजा के पास सोमवार रात 9.30 बजे दो बदमाशों ने शराब सेल्समैन से 17 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह बरेली रोड स्थित ग्राम मोहम्मदपुर भजा स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन है। वह सोमवार रात 9.30 बजे दुकान बंद करने के बाद बाइक पर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बर्फ फैक्ट्री के पास पहले से सड़क किनारे घात लगाए खड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने जितेंद्र पर लाठी और डंडे से हमला कर दिया। इससे जितेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसी बीच बदमाशों ने उनकी बाइक पर टंगे बैग से 17 हजार रुपये लूट लिए और बरेली की ओर भाग गए। इसके बाद जितेंद्र ने फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि जितेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें