फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से हुई कहासुनी के बाद पिता को लाठी से पिटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। एक युवक ने बेटे से कहासुनी के बाद उसके पिता से न केवल गालीगलौच की बल्कि लाठी मारकर घायल भी कर दिया। सिमरिया ताराचंद गांव निवासी महेंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जनवरी को उनका बेटा सुमित गन्ने का अगोला लेने गया था। वहां किसी बात पर गांव निवासी संजू के साथ सुमित की कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद संजू उनके पास आया और सुमित की शिकायत करते हुए गाली गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर लाठी मारकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर पत्नी रामकली और आसपास के ग्रामीण आ गए। जिसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें