फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मोबाइल चोर पकड़ा, जमकर की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल परिसर में एक युवक की मोबाइल चोरी के आरोप में जमकर धुनाई लगा दी गई। इससे अस्पताल गेट पर हंगामे की स्थिति हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी को छोड़ दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे जिला अस्पताल गेट पर पर्चा बनवाने को मरीजों व उनके तीमारदारों की लंबी लाइन लगी थी। न्यूरिया के राजेंद्र भी पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान पीछे खड़े युवक ने भीड़ का फायदा उठाकर राजेंद्र की जेब से फोन निकालने की कोशिश की। जेब में हाथ डालते ही आरोपी युवक को पकड़ लिया गया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी भागते हुए अस्पताल गेट पर पहुंच गया। यह देख अस्पताल के कर्मचारी और अन्य लोग भी आ गए। पकड़े आरोपी की जमकर धुनाई लगाई गई। यूपी-100 पर सूचना दी गई, लेकिन मारपीट के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। स्थानीय कुछ कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। कहा मोबाइल चोरी के पूर्व में मामले प्रकाश में आने पर भी अस्पताल प्रशासन की ओर से सतर्कता नहीं बरती जा रही है। इधर, सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन का कहना है कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है और न ही कार्यालय में कोई शिकायत की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें