बरखेड़ा। तालाब पर अवैध कब्जा करने के आरोप में बीसलपुर तहसील के लेखपाल कुशवेंद्र कुमार ने तेरह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
लेखपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते दिनों एक शिकायत पत्र जांच के लिए उनको दिया गया था। इसमें बताया था कि कोकिला गांव स्थित एक तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी गहनता से जांच की गई तो मामला सही पाया गया। अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार कर दी गई। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई कराने के निर्देश मिले थे। उसी के तहत सोमवार को पुलिस को तहरीर दी गई। इधर, इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम कोकिला निवासी लीलाधर, रुपलाल, केदारनाथ, तिलकराम, रामप्रताप, टाकनलाल, पीतमराम, रामपाल, रामकुमार, ओमप्रकाश, विश्वपाल, पोथीराम, रामप्रताप के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 2 व 3 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो