गुलाबटांडा। खलियान की जमीन पर अवैध तरीके से कराया जा रहा निर्माण शुक्रवार को लेखपाल ने रुकवा दिया। उक्त जमीन पर पिछले काफी समय से निर्माण कराया जा रहा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पिछले दिनों जिलाधिकारी से भी की थी। अवैध निर्माण घाटमपुर निवासी एक व्यक्ति करा रहा था। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने जांच पड़ताल के बाद निर्माण रुकवा दिया, वहीं अवैध निर्माण कराने वाले को सख्त चेतावनी है कि अगर दोबारा खालियान की जगह पर निर्माण कराया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो