बिलसंडा। संदिग्ध परिस्थिति में एक मजदूर का शव उसके घर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र मजदूरी करता था। सोमवार को राजेंद्र का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला। इसकी जानकारी परिजन ने पुलिस को दी। सूचना पर बिलसंडा थाने से एसआई राम गोपाल आर्या मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। जांच पड़ताल के दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक परिजन ने इस मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। इंस्पेक्टर अतर सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजन यदि तहरीर देते है तो जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो