बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिवाली में मंगलवार को पूजा करने गए युवक की मंदिर में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिवाली निवासी गीता देवी ने बताया कि उनके पति 30 वर्षीय प्रेमशंकर वर्मा मंगलवार सुबह गांव के बाहर स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। मंदिर में बिजली का तार टूटा पड़ा था। उसमें करंट भी प्रवाहित था। इस तार की चपेट में आने से प्रेमशंकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत ही सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी गीता देवी, पुत्र साजन, पुत्री प्रांसी, भाई रामदास, प्रेमपाल, रामनिवास और बहन शारदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्यूरो