बरखेड़ा। गोपी कॉलोनी में दिन दहाड़े चोर ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर नकदी और जेवर चुरा लिया। रविवार को दोपहर एक बजे कॉलोनी निवासी गीता देवी ने बताया कि वह 11 बजे घर का सामान लेने बाजार गई। इस दौरान चोर छत के रास्ते सीढ़ियों से घर में जा पहुंचे। कमरे में लगा ताला तोड़ने का प्रयास किया। जब ताला नहीं टूटा तो कुंडी को किसी तोड़कर कमरे में घुसकर अलमारी में रखे 2200 रुपये एवं एक सोने का लॉकेट चुरा ले गए। पास में रखी चांदी की जेबरी छोड़ गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद