फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला के बैंक खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

Thu, 27 Nov 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आईडीबीआई बैंक खाते से करीब दो लाख रुपये निकाले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर अज्ञात नंबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बांके बिहारी कुंज कॉलोनी निवासी चंचल माहेश्वरी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि उसका खाता आईडीबीआई बैंक में है। 28 और 29 अक्तूबर 2025 को किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके खाते से 1,99,998 रुपये निकाल लिए। लेन-देन का संदेश आने पर उसने 29 अक्तूबर को ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने इस संबंध में एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि साइबर सेल की मदद से खाते से निकली राशि और उपयोग किए गए नंबर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें