बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव अलकथान निवासी नरोत्तम वर्मा ने बरखेड़ा थाने में दी तहरीर में बताया कि 18 अक्तूबर की रात को परिवार के लोग सो रहे थे। आरोप है कि इस बीच रात में किसी समय चोर घर में घुसा। वह जेवर, 16 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गया। सुबह उठने पर मुख्य दरवाजा खुला देखा। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद