बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उन्होंने कोतवाली में बताया कि मोहल्लावासी दो युवक 19 अक्तूबर की रात 10ः00 बजे उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर दोनों ने छेड़खानी और मारपीट की। मौके पर एकत्र हुए मोहल्लावासियों को देखकर दोनों धमकी देकर भाग गए। युवती ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। संवाद