फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोफ रेंज में कछुओं का शिकार करते दो शिकारी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में कछुओं का अवैध शिकार कर रहे दो शिकारियों को पकड़ लिया गया। उनके पास दो जिंदा कछुए और एक बल्लम बरामद हुआ है।
विज्ञापन

महोफ रेंज के प्रभारी रेंजर आरिफ जमाल सोमवार को वन कर्मियों के साथ गश्त को निकले थे। इस दौरान उन्हें रेंज के एक तालाब में कुछ सुगबुगाहट महसूस हुई। इस पर टीम ने घेराबंदी कर दो शिकारियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पकड़ गए लोगों ने अपने नाम अशोक विश्वास और गोपाल विश्वास निवासी गोयल कॉलोनी बताया। प्रभारी रेंजर ने बताया कि उनके पास से दो जिंदा दुर्लभ प्रजाति के कछुए और कछुआ मारने के लिए इस्तेमाल होने वाला बल्लम बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के आधार पर केस काटकर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें