बिलसंडा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म के आरोपी को क्राइम ब्रांच बरेली की टीम पकड़कर अपने साथ ले गई। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने मार्च 2024 में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच बरेली विवेचना कर रही है। रविवार की सुबह आरोपी सूरज को उसके घर से क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया। क्राइम ब्रांच टीम आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से नया कानून लागू हो जाएगा। जिसमें दुष्कर्म के आरोपी को कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। संवाद