फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से शकील को उठा ले गई फैजाबाद क्राइम ब्रांच

Sun, 31 Jan 2016 10:30 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार को महिला अस्पताल पर पत्नी का प्रसव कराने शकील पहुंचा था। बताया जाता है कि इसी बीच कुछ लोग एक वाहन से पहुंचे और एकाएक अस्पताल पर छापा मारकर शकील को उठा ले गए। इस पर कुछ लोगों ने शकील के अपहरण की बात कही। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे, लेकिन कथित अपहरण के आरोपी इससे पहले जा चुके थे। भरोसेमंद सूूत्रों ने बताया कि शकील को उठाकर ले जाने वाले कोई बदमाश नहीं, बल्कि फैजाबाद की क्राइम ब्रांच टीम के सदस्य थे। सूत्रों ने बताया कि बनारस से किराए पर फैजाबाद को लाई गई टैक्सी के चालक की हत्या कर टैक्सी लूट लिए जाने कीघटना में पूछताछ के लिए फैजाबाद पुलिस शकील को ले गई है। इस घटना की रिपोर्ट फैजाबाद में दर्ज हुई है। फैजाबाद क्राइम ब्रांच की टीम सर्विलांस के सहारे यहां तक पहुंची थी। टीम ने पहले सीएचसी में छापा मारा, लेकिन आरोपी के न मिलने पर टीम ने मोबाइल टॉवर की लोकेशन निकाली। जो महिला अस्पताल क्षेत्र की निकली। उसकी जानकारी टीम सदस्यों ने महिला अस्पताल के कुछ लोगों को देकर मदद की गुहार की। सूत्र बताते हैं कि टीम अस्पताल तक स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी के सहयोग से पहुंची और पत्नी का प्रसव कराकर जाने की तैयारी कर रहे शकील को उठा ले गई। फैजाबाद पुलिस ने कोतवाली पुलिस से संपर्क तक नहीं किया, जिसके चलते पुलिस को युवक के अपहरण की आशंका हुई। हालांकि घटना के करीब एक घंटा बाद इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि शकील का अपहरण नहीं हुआ है। बाहर की पुुलिस टीम उसे उठाकर पूछताछ के लिए ले गई है। उन्होंने
विज्ञापन

बताया कि पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें