पीलीभीत। गांव बेहरी खेड़ा निवासी सीताराम का पुत्र अरुण कुमार और पुत्री ज्योति मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अचानक पटाखा दगने से झुलस गए। परिवार वालों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीताराम ने बताया कि उनका पुत्र अरुण कक्षा छह और पुत्री कक्षा पांच की छात्रा हैं। सोमवार शाम दिवाली का त्योहार मनाने के बाद सभी लोग सो गए। सुबह अरुण उठा और रात चलाए गए पटाखों को देख रहा था। रात चलाने के दौरान बिना जला एक पटाखा उसे मिल गया। जिसे वह सुबह आग लगाकर जलाने की कोशिश करने लगा। उसके पास ही पुत्री ज्योति बैठी थी। आग लगने के बाद भी वह नहीं चला, तो उसने हाथ में उठाकर दोबारा चलाने की कोशिश की, इसी दौरान पटाखा उसके साथ में ही दग गया। अरुण और ज्योति का चेहरा और हाथ झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत खतरें से बाहर है। संवाद