फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की रंगाई-पुताई न कराने पर प्रधान ने प्रधानाध्यापक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। स्कूल भवन की रंगाई पुताई कराने के मसले पर हुई कहासुनी के बाद ग्राम प्रधान ने पहले प्रधानाध्यापक से गाली गलौज किया। प्रतिवाद करने पर उनको पीट दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी प्रधानाध्यापक की ओर से प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरपुरा नगला के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौरव गुप्ता बुधवार सुबह आठ बजे विद्यालय में बच्चों केे पढ़ा रहे थे। उसी समय ग्राम प्रधान तीन राज मजदूरों को लेकर आए और प्रधानाध्यापक से कहा कि इनसे स्कूल भवन की रंगाई पुताई कराओ। प्रधानाध्यापक ने कहा कि उन्होंने रंगाई पुताई का ठेका बीसलपुर के राज मजदूरों दे दिया है। प्रधान ने इस पर आपत्ति की। इसी पर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर प्रधान ने प्रधानाध्यापक से गाली गलौज किया। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि प्रधान ने गाली गलौज करने के बाद उनकी लात घूसों से पिटाई की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र विश्व कर्मा से अग्रसारित तहरीर कोतवाली में दी। प्रधानाध्यापक का कहना है कि पुलिस ने तहरीर देने के बावजूद उनकी ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल केशव तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें