बीसलपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम संदीप यादव को एक सूत्री मांगपत्र सौंपा। इसमें गांव चौसरा निवासी रामदेव की जान लेने की कोशिश के मामले में 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट दर्ज न होने पर 28 जून से रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव चौसरा निवासी रामदेव को परिवार के ही कुछ लोगों ने पांच जून को जहर पिलाकर जान से मारने की कोशिश की थी। नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। यदि 28 जून को सुबह 10 बजे तक आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भाकपा के सह जिला सचिव भीमसेन शर्मा, तेज बहादुर, दिगंबर देव, बालकराम आदि शामिल थे। संवाद