फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकपा ने भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के विरोध में निकाला जुलूस

Sun, 01 Oct 2023 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील में धरने पर बैठे भाकपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में शनिवार को जुलूस निकाला। तहसील परिसर में धरना दिया। बाद में एसडीएम को 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा कार्यालय से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर हुई सभा में कहा गया कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। दलितों, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों में बगैर सुविधा शुल्क के काम नहीं हो रहा है। दो करोड़ लोगों को हर साल रोजगार देने का वादा कर प्राइवेट कंपनियों को सरकारी विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। सभा में समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।
एसडीएम कार्यालय में दिए ज्ञापन में राशन कार्डों में नाम कटवाने, जुड़वाने में लापरवाही पर रोक लगाने, पंचायतों में कैंप लगवाकर खतौनी में जमीन का हिस्सा निर्धारित कराने, ग्राम पंचायत लोधीपुर के पात्रों को आवास की सुविधा दिलाने, नगर के जर्जर खंभों को ठीक कराने, ब्लॉक चौराहा से पकड़िया तिराहा और उप निबंधन कार्यालय से असम हाईवे तक सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने पर रोक लगाने, श्रम परिवर्तन अधिकारी को नियमित पूरनपुर कार्यालय में बैठने के निर्देश देने, गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में नौ साल से बंद पानी सप्लाई शुरू कराने आदि की मांग की गई है। सभा की अध्यक्षता मोईन खां, संचालन लाल बहादुर कोहली ने किया। इस दौरान हरप्रसाद दिनकर, मुश्ताक, टेकचंद, राधेश्याम, मंगली प्रसाद, पीतांबरदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें