पीलीभीत। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन तलाक और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। दर्ज की गई रिपोर्ट में मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी इफरा जमीर ने बताया कि बहेड़ी, बरेली के मोहल्ला शेखापुर निवासी अशरफ रजा से उसका निकाह हुआ था। पांच मार्च 2019 को वह विदा होकर ससुराल गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने 15 लाख रुपये और कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर चार सितंबर 2019 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 16 अक्तूबर 2019 को पति अशरफ, सास रिहाना, ससुर मसरुर अहमद, राशिद और अरबाज मायके आए। आरोप है कि पति ने तीन तलाक दे दिया। फिर सभी धमकी देकर भाग गए। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना से पूर्व मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेजा जाएगा।