पीलीभीत। मुख्यालय पर वकालत करने वाले एक अधिवक्ता को कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रभारी जिला जज संजीव शुक्ला ने 21 जुलाई के लिए जिला जजी में अवकाश घोषित किया है। इस दिन बार एसोसिएशन परिसर में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। अधिवक्ता के संक्रमित होने की सूचना अधिवक्ता संगठनों ने लिखित रूप से प्रभारी जिला जज को दी थी। उसके बाद 21 जुलाई को जिला मुख्यालय की सभी अदालतें बंद रखने का आदेश दिया गया है।