फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे में दंपती घायल

Sun, 22 Nov 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोरिया कलां। बीसलपुर-दियोरिया मार्ग पर बिरसिंगापुर के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम नूरानपुर मुड़िया निवासी अशोक सक्सेना और उनकी पत्नी वर्षा सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बीसलपुर सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दंपती पानीपत जाने के लिए घर से निकले थे। बस नहीं मिलने पर दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें