अमरिया। भारतीय जनता पार्टी सरकार के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार में मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 सालों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। आज देश का हर वर्ग साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। ब्लॉक प्रमुख निशांत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। इस मौके पर छेदा लाल वर्मा, सुरेंद्र गंगवार, दीपक गंगवार, छेदा लाल मौर्य, अनिल वाल्मीकि, आशीष गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद